लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार, संवाददाता। झारखंड में पंचायतों के विकास कार्यों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाले फंड और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सवाल खड़े किए हैं।

पंचायतों के अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने कहा कि सरकारी फंड का मुख्य उद्देश्य आम जनता के हित में विकास कार्य कराना है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार और संसाधन नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है।

विकास कार्यों का महत्व उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किए बिना गांवों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर तक पहुंचना है, तो पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड और आवश्यक अधिकार...