पंचायतों के ऑडिट में करोड़ों की वित्तीय अनियमित्ता
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जनपद की 39 ग्राम पंचायतों के आडिट में वित्तीय कमियां सामने आई हैं। साल 2024-25 की लेखा परीक्षा में तीन करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितताएं मिली है। सहायक समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा की रिपोर्ट में विभिन्न विकास कार्यों, भुगतान व अभिलेखों से जुड़ी कमियां सामने आई हैं।अधिक आपत्तियां धनीपुर ब्लाक में दर्ज की गई हैं। यहां सात ग्राम पंचायतों में करीब 1.68 करोड़ रुपये से संबंधित वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। खान आलमपुर में 16.36 लाख व 18.96 लाख, पनैठी में 18.96 लाख, अलदादपुर में 22.52 लाख, ईसनपुर में 13.50 लाख, कमालपुर में 53.04 लाख, दिहोली में 2.52 लाख व सिल्ला में 41.27 लाख रुपये की आपत्तियां दर्ज की गई हैं। बिजौली ब्लाक में छह ग्राम पंचायतों में करीब 1.02 करोड़ रुपये की अनियमितताएं सामने आई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.