हरदोई, दिसम्बर 9 -- हरदोई। पंचायती राज विभाग की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, पंचायत सचिवालय संचालन और निर्माणाधीन भवनों की स्थिति बेहद खराब पाई गई है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और एसबीएम फेज-2 में भी कार्यों की रफ्तार धीमी है। जन शिकायतों के निस्तारण में भी बहुत से जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। आरजीएसए योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति भी निराशाजनक पाई गई। ऐसे में शासन से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने मंडल, जनपद और ब्लॉक स्तर पर नियमित निरीक्षण और सत्यापन की नई व्यवस्था लागू कर दी है। निदेशक पंचायती राज अटल कुमार राय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब मण्डलीय उपनिदेशक हर माह भ्रमण कर कम से कम दो ग्र...