चित्रकूट, अप्रैल 27 -- चित्रकूट, संवाददाता। समय से चुनाव न होने की संभावना को देखते हुए पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानों ने लामबंदी दिखाई है। जिला पंचायत परिसर में एकत्र होने के बाद लामबंद प्रधान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर पड़े। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी ब्लाक प्रमुखों के साथ प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम पुलकित गर्ग को सौंपा।अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला की अगुवाई में जिले के सभी प्रधान जिला पंचायत परिसर में एकत्र हुए। यहां पर सभी ने बैठक कर समय से चुनाव न होने की संभावना को देखते हुए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग बुलंद की। यह भी पढ़ें- प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्...