मधुबनी, मई 4 -- जयनगर। नगर पंचायत के वार्ड 14 के पुर्व वार्ड पार्षद गणेश पासवान को रविवार की देर शाम चाकू मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शहीद चौक स्थित चाय दुकान पर की बतायी गयी है। घायल पूर्व वार्ड पार्षद को लोगो ने आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक इलाज कर रहे है। घायल पूर्व वार्ड पार्षद के अनुसार मोहल्ले में ही एक पंडित जी का पंचायती था। उसमें एक जमीन बेच कर बेटी की शादी करना था। इसीबात को लेकर पंडित जी के दूसरे पुत्र ने विरोध किया था। पंचायती से असंतुष्ट दूसरे पुत्र द्वारा इसी बात को लेकर रात में चाय दुकान पर चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में अनियमितता पर फूटा गुस्सा, आश्वासन पर धरने से हटे ग्रामीण नप के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने बताया कि मोहल्ले के एक युवक द्वारा शहीद चौक पर पूर...