औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- चरकावां पंचायत भवन में कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने बताई व्यवस्था की महत्ता फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 20 कैप्शन- पंचायती राज स्थापना दिवस पर उपस्थित जनप्रतिनिधि रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के चरकावां पंचायत स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायती राज स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मो सेराज अंसारी ने की, जबकि संचालन सरपंच दयानंद प्रसाद ने किया। मुखिया और सरपंच ने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 24 अप्रैल 1993 को देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई थी, जबकि 24 अप्रैल 2010 से इसे स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लिलवछ में बाल पंचायत गठन को लेकर सभा उन्होंने कहा कि देश के विकास की मजबूत नींव गांव, गली और पंचायत स्त...