मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की जड़ है। इसके सुदृढ़ संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का अपने अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों से भली-भांति परिचित होना जरूरी है। वे शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित प्रमंडल स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। आयुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिप तक सभी इकाइयों को समन्वय बनाते हुए कार्य करना चाहिए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायती राज अधिनियम से जुड़ी नियमों की जानकारी दी गई। इसमें जिला परिषद की बैठक प्रक्रिया, कार्य एवं शक्तियां के साथ ही जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कार्य, दायित...