मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी। सोमवार व शुक्रवार को अधिकारी अपने कार्यालय में रहेंगे और जन समस्या सुन उसका निपटारा करेंगे। इस निर्देश के तहत सोमवार को जिला पंचायत राज कार्यालय में 11 मामलों का निष्पादन किया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि न्याय मित्र से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। केसरिया के ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय मामला का निपटारा हुआ। फेनहारा में एक अनुरक्षक के मानदेय का भुगतान किया गया। इसी प्रकार अन्य मामलों का निपटारा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...