पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने ने नाम पर दो युवकों से चार लाख की ठगी
रांची, जुलाई 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंचायती राज विभाग में बीपीएम के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। आरोप कुमार गौरव पर लगा है। इस संबंध में पीड़ित चांडिल निवासी शुभम सौरभ और रवि शंकर प्रमाणिक ने कुमार गौरव के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी करायी है। पीड़ित रवि शंकर प्रमाणिक ने आवेदन में कहा कि 10 दिसंबर 2024 को डालटनगंज निवासी आरोपी कुमार गौराव से उनकी फोन से बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने 13 दिसंबर को मेन रोड स्थित अपने एक कार्यालय में बुलाया। पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने की बात हुई। इसी दौरान आरोपी ने उसका इंटरव्यू लिया और कहा कि आप पास हो गए हैं। इस एवज में उनसे दो लाख रुपए नगद लिया और कहा कि शेष राशि बाद में लिया जाएगा। साथ ही ऑफर लेटर भी दिया। 10 फरवरी 2025 को आरोपी ने फोन कर उनसे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.