उरई, नवम्बर 30 -- कालपी। इंदिरा नगर में पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मी ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए। इंदिरा नगर के रमेश बाल्मीक का 32 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी था और इस समय तैनाती महेवा ब्लाक के देवकली में सफाई कर्मी थे। तैनाती घर से 5 किमी दूर होने से वह काम पूरा कर शाम को घर आता था। हालांकि शनिवार को पत्नी मायके मटरा गई थी। इससे वह अकेला था और शाम को घर आकर खाना खाने के बाद सो गया था। हालांकि भाई के मुताबिक जिस समय वह सोने गया था तब वह नशे में था। रविवार सुबह देखा तो शरीर फन्दे पर लटक रहा है। जानकारी परिजनों को देकर सीएचसी ले जाया गया। लेकिन डा शेख शहरयार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.