पंचायती राज मद से प्राप्त राशि 40 प्रतिशत व्यय 15 जून तक करें : बीडीओ
घाटशिला, जून 4 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ पवन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एवं नाजिर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान 15वें वित्त आयोग मद से विभिन्न पंचायतों को आवंटित राशि एवं उसके व्यय की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि फरवरी एवं अप्रैल माह में पंचायतों को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का अब तक मात्र लगभग 10 प्रतिशत ही खर्च किया गया है। इस पर बीडीओ पवन कुमार ने नाराजगी जताते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखियाओं को निर्देश दिया कि पंचायती राज मद से प्राप्त राशि का कम से कम 35 से 40 प्रतिशत व्यय 15 जून तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- 7 दिनों में हर कीमत पर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.