पंचायती राज मंत्री से मिला पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधि मंडल
बहराइच, जून 9 -- बहराइच, संवाददाता। पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में वृद्धि किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए पंचायत विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से भेंट कर आभार व्यक्त किया। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में वृद्धि का निर्णय ग्रामीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। मंच के संयोजक सूरज शुक्ला, सह संयोजक डॉ. श्याम चौधरी ने कहा कि कार्यकाल विस्तार से गांवों में चल रहे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और विभिन्न योजनाओं के तहत अधूरे पड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिलेगी। इससे पंचायत स्तर पर विकास की गति प्रभावित नहीं होगी। जनहित से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी। राजभर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.