सहारनपुर, नवम्बर 16 -- सहारनपुर। उप्र के काबीना मंत्री पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्क एवं हज विभाग ओम प्रकाश राजभर ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अफसरों को विकास कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामों में ग्राम सचिवालय एवं सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन खुलें। विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। साथ ही आमजन की समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण हो। इस अवसर पर उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत चंद्रवीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। करेंगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.