सासाराम, फरवरी 13 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आयरकोठा बाजार स्थिति गांधी आश्रम पर गुरुवार की रात पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। पंचायती राज विभाग के तहत गांव में विकास की धारा बह चली है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को विकास कार्यों में अपनी आम भूमिका निभानी चाहिए। वह पटना से डेहरी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर जदयू नेता बसंत राय, लोजपा नेता विनय कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ददन पासवान, अभय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, डॉ. मनोज पंडित, डॉ. संतोष कुमार, रणविजय सिंह, डब्बू सिंह, अवनीत सिंह,...