बेगुसराय, अप्रैल 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। आमसभा में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। नावकोठी पंचायत में मुखिया राष्ट्रपति कुमार की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित हुई। वहीं हसनपुर बागर में मुखिया विजय पासवान, रजाकपुर में मुखिया श्वेता भारती, पहसारा पूर्वी में मुखिया दिनेश यादव, पहसारा पश्चिम में मुखिया निभा देवी, विष्णुपुर में मुखिया प्रभा देवी तथा डफरपुर में मुखिया सुनैना देवी की अध्यक्षता में सभाएं सम्पन्न हुईं। इसके अलावा अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- बांका: पंचायत सरकार भवन घसिया में ग्राम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.