अररिया, अप्रैल 10 -- भरगामा, एक संवाददाता पूर्णिया प्रमंडल के उपनिदेशक पंचायती राज सुजय कुमार सिंह भरगामा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में चल रही विभिन्न योजनाओं, अभिलेखों के संधारण एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपनिदेशक ने पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, फाइलों के निष्पादन तथा आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन, पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों को श्री सिंह ने सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर एवं सही तरीके स...