पंचायती के दौरान मारपीट मामले में प्राथमिकी
देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर पंचायत के दौरान मारपीट और छिनतई मामले में थाना में दिए आवेदन के आधार पर पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। तितमोह गांव निवासी अब्दुल रहमान ने आरोप लगाया है कि पुत्रवधु अफसाना बीबी द्वारा घर से नकदी और जेवरात ले जाने के मामले को लेकर 7 जून को गम्हरिया ईदगाह में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गम्हरिया निवासी बदरुद्दीन मियां, सगीर अंसारी, शमशेर उर्फ गोल्डन अंसारी, युसुफ मियां और रेकाउल अंसारी समेत अन्य लोगों ने हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि सगीर अंसारी ने फरसा से प्रहार कर बड़े पुत्र इकबाल अंसारी को गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.