बेगुसराय, मार्च 9 -- मंसूरचक। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह भवानीपुर गांव निवासी उमेश पासवान व स्थानीय पांच सदस्य पवन शाह के बीच पानीपटवन को ले हुये विवाद रविवार की शाम पंचायती करने के दौरान मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरमान कुरैशी पर उमेश पासवान के पुत्र अनिल पासवान श्याम पासवान और पत्नी चंद्रकला देवी आदि गाली गलौज करते हुये जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें मुखिया यासमीन खातून के पति अरमान कुरैशी जख्मी हो गए। मुखिया पति ने अपने आवेदन में कहा है कि मारपीट के साथ-साथ ग्रामीण समर्थकों के जुटते ही सभी भागने के दौरान चंद्रकला देवी मेरे गले से ढाई भर सोने की चेन भी खींचकर भाग गयी। मंसूरचक पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुये उमेश पासवान के पुत्र अनिल पासवान को गिरफ्तार कर सोमवार को बेगूसराय न्यायालय ...