सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के मटियार कला पंचायत में शुक्रवार को प्रखंड पंचायती राज अधिकारी ने ग्राम कचहरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के सरपंच, उप सरपंच, ग्राम कचहरी सचिव,न्याय मित्र एवं पंच सतर्क मोड में दिखाई दिए। प्रखंड पंचायती राज अधिकारी राम चंद्र यादव ने सरपंच ललित कुमार ठाकुर व ग्राम कचहरी सचिव रामाशंकर कुमार से मुकदमों से संबंधित काम की समीक्षा की। जिसमे मुकदमे की संख्या और उसके निष्पादन को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी ली। मौजूद जिम्मेदार लोगों से अधिकारी ने जानकारी ली कि महीने में कितने दिन ग्राम कचहरी का कोर्ट लगता है। कोर्ट में न्यायमित्र रघुनाथ प्रसाद,उप सरपंच सुरेश महतो, पंच शिया लाल दास, चितरंजन कुमार,सुनीता देवी,मालती देवी, धनमा देवी एवं राजन दास मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...