नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले सरकार ने प्रशासन और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 14 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सीकर, दौसा, फलोदी और सिरोही के SP भी शामिल हैं। इसके साथ ही 15 RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि 10 अधिकारियों को APO किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा अलवर नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा को APO किए जाने की है। यह कार्रवाई वन राज्यमंत्री संजय शर्मा से कथित अनबन और प्रोटोकॉल विवाद के बाद हुई है।आचार संहिता से पहले अफसरों की पोस्टिंग में बड़ा बदलाव पंचायतीराज चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले आसान नहीं होंगे। कलेक्टर, एसडीओ, तहसीलदार समेत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारि...