आरा, जुलाई 22 -- पीरो, संवाद सूत्र। हर पंचायत के पांच-पांच जरूरतमंदों को बासगीत पर्चा देने के लिए एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने पीरो, चरपोखरी और तरारी के राजस्व कर्मियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अंचलाधिकारी रवीश कुमार थे। डीएम के आदेश का अनुपालन करने की नसीहत दी गई। बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए बासगीत पर्चा अथवा गृह स्थल बंदोबस्ती पर्चा निर्गत करना है। इस संबंध में सभी राजस्व कर्मचारियों से समीक्षा की गई। प्रत्येक पंचायत से पांच-पांच लोगों के लिए बासगीत या गृह स्थल पर्चा निर्गत करने का निर्देश पूर्व में दिया गया था। उसकी समीक्षा की गई और सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि 23 जुलाई तक गृहस्थल बंदोबस्ती पर्चा या बास गीत पर्चा तैयार...