चंदौली, जून 17 -- चंदौली। मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा एवं अन्य मांगों को लेकर बुधवार को पंचायत सहायकों का प्रतिनिधिमंडल डीपीआरओ अविनाश कुमार से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत सहायक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन, अभिलेख संधारण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, डिजिटल सेवाएं, मनरेगा, आवास एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हैं। बावजूद इसके पंचायत सहायकों को मात्र Rs.6 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इससे वर्तमान महंगाई के इस दौर में परिवार के भरण-पोषण करना मुश्किल है। बच्चों की शिक्षा, राशन, वस्त्र, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, आवागमन, मोबाइल एवं इंटरनेट आदि आवश्यक खर्च इस मानदेय में नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण आवास योजना कर्मियों को छह माह से नहीं मिला मानदेय, ...