पंचानपुर बाजार में आज हटाया जाएगा अतिक्रमण
गया, जून 19 -- नेशनल हाइवे 120 के किनारे स्थित पंचानपुर बाजार से शनिवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क किनारे किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई। प्रशासन की टीम शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। एसडीएम प्रवीण कुंदन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर जारी निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर नोटिस देने का प्रयास किया गया था, लेकिन कई लोगों ने नोटिस लेने से ही इंकार कर दिया था। इसके बावजूद प्रशासन ने लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.