पंचवाद्यम की स्वरलहरी से प्रभु की उपासना
अयोध्या, अगस्त 8 -- अयोध्या। केरलम से आए 25 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में पंचवाद्यम का मधुरस्वरलहरी के साथ कर्णप्रिय प्रदर्शन किया। केरलम में मन्दिरों अथवा धार्मिक आयोजनों में पंचवाद्यम बजाने की परम्परागत रीति है। इसे आराध्य की उपासना का महत्वपूर्ण विधि माना जाता है। स्वप्रेरणा से आए इस दल ने पहले से ही अपने कार्यक्रम के लिए अनुमति ले ली थी। तीर्थ क्षेत्र के आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि मनोज नारायण, सुरेश व शिवा कुमार की देखरेख में इस दल ने पंचवाद्यम उपासना के उपरांत प्रभु श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। श्रीराम निवास में सभी केरलम वासियों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था विवेक द्वारा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.