बरेली, अप्रैल 20 -- प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन पंचवटी प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य शंभू नाथ योगी महाराज ने बताया कि पंचवटी, अरण्यकांड और किष्किंधाकांड रामायण के बहुत महत्वपूर्ण प्रसंग हैं। उन्होंने बताया कि गोदावरी नदी के तट पर पंचवटी में राम, लक्ष्मण और सीता ने कुटिया बनाकर निवास किया। तीनों प्रसंग राम के वनवास के दौरान धर्म, भक्ति और मर्यादा की सीख देते हैं। इस दौरान डॉ. शरद अग्रवाल, दीपक शर्मा, गुलशन कुमार सब्बरवाल, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.