पंचवटी चौक पर हथौड़ा कांड में चार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 12 -- पलवल,सरसमल। पंचवटी चौक पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शहर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो हथौड़े, एक डंडा और बलेनो कार भी बरामद कर ली है। हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
घटना का वर्णन शहर थाना पुलिस के अनुसार, एकता नगर कॉलोनी निवासी विनय ने शिकायत दी थी कि सात जून की सुबह वह पंचवटी चौक पर सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान बलेनो कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर हथौड़ों व डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उसने मौके से भागकर शरण ली, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शहर थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.