पटना, अप्रैल 3 -- बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंचवटीनगर में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो हजार नशे की सूई जब्त की है। इस दौरान छह धंधेबाज गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से एक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में धंधेबाजों ने बताया है कि वे प्रदेश के कई जिलों में नशे की सूई अवैध तरीके से सप्लाई करते हैं। यह इंजेक्शन का नशे के लत के शिकार लोगों में अधिक मांग है। खासकर युवा वर्ग में इसकी मांग अधिक है। पुलिस को आशंका है कि इस धंधे में कुछ और धंधेबाज हैं। गिरफ्तार धंधेबाजों की निशानदेही पर कुछ और जगहों पर छापेमारी चल रही है। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर (कस्तूरबा नगर) में रेलवे लाइन के पास राकेश यादव का दो मंजिला मकान है। मकान के भूतल के एक कमरे में नशीला इंजेक्श...