बोकारो, सितम्बर 26 -- कसमार, शेखर शरदेंदु । संघर्ष, मेहनत और शिक्षा के प्रति अटूट विश्वास की मिसाल पेश करते हुए खैराचातर के एक साधारण परिवार के बेटे रतन कुमार महतो ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके पिता सुचांद महतो वर्षों से खैराचातर में साइकिल मरम्मत और पंचर बनाने की छोटी-सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मूल रूप से कसमार प्रखंड के लोदकियारी गांव निवासी सुचांद महतो करीब 20 वर्ष पहले रोजगार की तलाश में खैराचातर आए थे। सीमित आय और कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा को कभी बाधित नहीं होने दिया। परिवार की जरूरतों में कटौती कर उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का संकल्प निभाया। यह भी पढ़ें- NIT से बीटेक, 10 सरकारी परीक्षाओं में फे...