सोनभद्र, मई 17 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने के विरुद्ध आवाज उठाते हुए भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष छात्र नेता जनसेवक विजय शंकर यादव ने रविवार को पंचर बनाकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को योग्यतानुसार काम और दाम नहीं मिल रहा है। बहुत से प्रतियोगी परीक्षाए नियमित नहीं हो पा रही हैं परीक्षाओं के इंतजार में छात्रों युवाओं का उम्र निकलता जा रहा है । वही अभिवावक अपने बच्चों को महंगी शिक्षा दिलाकर भी योग्यतानुसार काम नही दिला पा रहा है। अधिकतर परीक्षाए लीक हो जा रही है।उन्होंने कहा कि जीविकोपार्जन का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लिक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार का फूंका पुतला जिससे देश के युवाओं में निराशा फैल रही है। सरकार इस द...