पंचम बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिर में भंडारा
गाजीपुर, जून 2 -- मरदह। ज्येष्ठ मास के पंचम बड़े मंगलवार के अवसर पर मंगलवार को मरदह हनुमान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी एवं पानी का वितरण किया गया। मंदिर के महंत धर्मचंद दास ने कहा कि हनुमान जी के नाम पर अन्नदान करने से आध्यात्मिक एवं सामाजिक लाभ प्राप्त होते हैं। इससे जरूरतमंदों की सेवा के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि संकटमोचन हनुमान की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। यह भी पढ़ें- पांचवें बड़े मंगल पर काशी में सजे हनुमत दरबार इस अवसर पर आयोजक मंडल के यशवंत सिंह पप्पू, राम अवतार वर्मा, आकाश सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.