पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में वर्ग पंचम के उत्तीर्ण छात्रों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावुक और यादगार बन गया। विद्यालय की इस अनोखी पहल ने सभी के दिलों को छू लिया। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने इसे सराहते हुए प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुष्प गुच्छ, गिफ्ट किट, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) एवं मार्कशीट प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी किशन भगत, प्रधानाचार्य दीपक साहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यालय की इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.