चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के पंचमोड़ के पास एक अज्ञात 50 वर्षीय महिला की मौत ठंड से हो गई। गुरुवार को मामले की जानकारी पूर्व वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की। वहीं देर शाम महिला की शव का पूर्व वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक व अन्य लोगों के सहयोग से दाह-संस्कार कर दिया गया। पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया कि महिला काफी दिनों से इधर-उधर भटक रही थी। जहां बुधवार की देर रात्रि उसकी मौत ठंड से हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...