जामताड़ा, फरवरी 24 -- कुंडहित,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत खाजूरी पंचायत के पंचमोहली गांव में वर्ष 2019-20 में चापाकल में मोटर लगाकर सोलर जलमीनार स्थापित किया गया। यह सोलर आधारित जल मीनार पिछले डेढ़ वर्षो से खराब होकर ठप पड़ा हुआ है। जिससे हरिजन टोला के 15-20 घरों को पेयजल की भारी कठिनाइयों से दो-चार होना पड़ रहा है। टोले की निवासी ममता दास, लतिका दास,शीला दास,कल्याणी दास, लिली दास, रीना दास, गुलाम दास, पद दास अजीत दास, राकेश दास आदि लोगो ने बताया कि हमलोग जल मीनार की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाते लगाते थक गए हैं। बावजूद इसके पिछले डेढ़ साल से खराब पड़े सोलर जलमीनार को ठीक करने की दिशा में आज तक कोई प्रयास नहीं हो सका है। बल्कि विभागीय अभियंताओं ने टोले के लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री जल नल यो...