पंचमुखी हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- साहेबगंज। परसौनी रईसी पंचायत के जहुरा गांव में शनिवार को पंचमुखी हनुमान मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्य उपेंद्र तिवारी, विकास सिंह, बबलू तिवारी, दिलीप सहनी, ब्रजेश सिंह, नंदू महतो, मिंटू सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा पूरन छपरा नहर के समीप पहुंची, जहां आचार्य सूर्यानंद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया। यजमान राधामोहन तिवारी के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पंचमुखी हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.