चाईबासा, अप्रैल 5 -- गुवा, संवाददाता। शनिवार को गुवा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी भोग तैयार कर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। भोग वितरण के दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...