रांची, मई 23 -- रातू, प्रतिनिधि। आनंदमयीनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर सह अष्टभुजी मां दुर्गा मंदिर का दो दिनी वार्षिकोत्सव शनिवार को हवन और महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया। वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। मौके पर पंचमुखी हनुमान, अष्टभुजी मां दुर्गा, भगवान शिव और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अपराह्न तीन बजे के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने हवन और पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न कराया। इससे पूर्व 24 घंटे तक चले अखंड हरिकीर्तन का समापन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के चिंटू मिश्रा, मालती सिंह, ममता चौहान, ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, अभय भगत समेत अन्य सदस्यों की मुख्य भूमिका रही। यह भी पढ़ें- रातू में पंचमुखी ...