लातेहार, मार्च 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में राजहार मोड़ के पास अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर अखाड़ा रामनवमी पूजा धूमधाम से मनायेगा। आयोजनों की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए अखाड़ा के सदस्‍यों की एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गयी।अध्‍यक्षता रामदेव प्रसाद ने की। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया। समिति का अध्‍यक्ष राहुल रंजन को बनाया गया,जबकि उपाध्‍यक्ष पवन कुमार, महासचिव ओम प्रकाश प्रसाद, सचिव महेश प्रसाद ,कोषाध्‍यक्ष प्रभात कुमार, उप कोषाध्‍यक्ष रामदेव प्रसाद ,महामंत्री राजू कुमार गुप्‍ता व मंत्री ओम प्रकाश प्रसाद को बनाया गया,जबकि संरक्षक मंडली में राहुल कुमार, मिन्‍टू कुमार व सदस्‍य में अभिषेक कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में मंदिर परिसर ...