रायबरेली, दिसम्बर 14 -- महराजगंज। पूरे अहलादी में श्री हनुमान जी महाराज की छोटी मूर्ति स्थापित थी। मंदिर देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया था। मूर्ति को भव्यता प्रदान करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शिल्पकार से श्री पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति बनवाई गई है। उन्होंने बताया ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को पंचमुखी श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति का विधि विधान से पूजन अर्चन कर भक्तों के मध्य प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...