हजारीबाग, मार्च 29 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के पंचमाधव में सुंदर झांकी, जुलूस के साथ अनुशासन का पालन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया। पंचमाधव में रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया था। महासमिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रोशनी और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की थी। बसरिया, कोलंगा, शिवपुर, धोबीयाडीह, सलोन,जरहिया समेत विभिन्न गांवों के अखाड़े अपने-अपने दल के साथ पहुंचे थे। सभी अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक झांकियों और पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन लोगों को आनंदित किया। रामनवमी महासमिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ झांकी और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिंदुस्तान क्लब सलोन को प्रथम स्थान दिया गया। द्वितीय स्थान शिव शक्ति क्लब शिवपुर को मिला ...