पंचमहल, अप्रैल 27 -- गुजरात के पंचमहल में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार के एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सभी सदस्य राजस्थान से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार ने नियंत्रण खो दिया और चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है।एक ही परिवार के चार लोगों की मौत इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो बैठा था, जिससे डिवाइडर से गाड़ी टकरा गई और हाईवे पर दूसरी तरफ जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, इनमें से 4 की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो...