पंचपदी अधिगम पद्धति से विद्यार्थियों का होता है समग्र विकास : अवनीश
बदायूं, मई 22 -- नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के छठवें दिवस वंदना सत्र में विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर ने विद्या भारती की पंचपदी अधिगम पद्धति क्या, क्यों और कैसे विषय पर उद्बोधन दिया। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण जारी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पंचपदी अधिगम पद्धति भारतीय शिक्षण परंपरा पर आधारित ऐसी व्यवस्था है, जो विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यवहार, संस्कार और कौशल के समग्र विकास पर बल देती है। यह पद्धति केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में चिंतन, आत्मविश्वास तथा जीवन मूल्यों का भी विकास करती है।उन्होंने बताया कि इस शिक्षण पद्धति के पांच प्रमुख चरण अधीति, बोध, अभ्यास, प्रयोग और प्रसार (स्वाध्याय एवं प्रचार) हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.