अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में पंचपदीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, दवेंद्र नयाल, नंदन गैलाकोटी ने किया। कार्यशाला में शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। देवेश भट्ट ने गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य और स्थानीय परिवेश से जुड़े उदाहरण बताए। संचालन भूपेश पंत ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...