भागलपुर, मार्च 1 -- कहलगांव नगर के मारवाड़ी टोला स्थित पंचदेव श्रीश्याम मंदिर में श्रीश्याम बाल मंडल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार की शाम पूर्णाहुति पूजन, आरती एवं भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में सम्पन्न हो गया। महोत्सव के दौरान शुक्रवार की रात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक श्रीश्याम बाबा के भजनों पर झूमते रहे और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। शनिवार को महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में श्रीश्याम ज्योति पाठ का आयोजन हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे नगर में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज संथालिया ने अपनी पत्नी कल्पना संथालिया के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर यजमान की भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्ता...