गोपालगंज, फरवरी 26 -- पंचदेवरी। पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनहां में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास योजनाओं की निगरानी संबंधी जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल समन्वयक जितेन्द्र यादव , विद्यालय परिवार एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षक संजय मिश्रा एवं शंभू नाथ राय ने विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका, अधिकार एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समिति विद्यालय और समुदाय के बीच सेतु का कार्य करती है...