गोपालगंज, फरवरी 15 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रखंड के बनकटिया स्थित बंबइया बाबा मंदिर, सिकटिया स्थित फटेश्वर नाथ मंदिर, श्रीराम-जानकी मंदिर भृंगीचक, जमुनहा, शाहपुर पकड़ीहार, बथना कुट्टी तथा कटेया प्रखंड के घूरना कुंड में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली।वहीं विजयपुर प्रखंड के पाटलेश्वर महादेव मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श...