गोपालगंज, मार्च 21 -- पंचदेवरी , एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड में शनिवार सुबह करीब सात बजे से हल्की बूंदा-बूंदी बारिश शुरू हुई, जो लगभग ग्यारह बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। हालांकि कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। लेकिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण कई सड़कों पर कीचड़ हो गया।जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। ग्यारह बजे के बाद बारिश थम गई, लेकिन आसमान में शाम तक बादल छाए रहे। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह अचानक भारी बारिश हो जाती है, तो गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...