पंचतीर्थ स्थलों के दर्शन को आए श्रद्धालुओं का किया स्वागत
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्रसं। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत से जुड़े पंचतीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए पंजाब से चले 141 श्रद्धालुओं का जत्था मध्य प्रदेश के महू, महाराष्ट्र के नागपुर व मुंबई होते हुए दिल्ली पहुंचा। इन श्रद्धालुओं को अलीपुर रोड स्थित पंचतीर्थ और डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का भ्रमण करवाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में स्वागत किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद भोला सिंह, मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, सफाई कर्मी आयोग सदस्य कर्म सिंह कर्मा और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा शामिल रहे। इस दौरान सभागार बाबा तेरा मिशन अधूरा, नरेंद्र मोदी करेंगे पूरा के नारों से गूंज उठा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.