बलिया, अगस्त 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बलिया के रसड़ा से लगातार तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के शिवरामपुर-ब्यासी घाट पर किया गया। पुलिस के जवानों ने दिवंगत विधायक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद इकलौते पुत्र यूकेश सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। 'उमाशंकर सिंह अमर रहें' और 'जबतक सूरज-चांद रहेगा, उमाशंकर सिंह का नाम रहेगा' के नारे गूंजने लगे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बसपा नेताओं ने उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि बसपा विधायक की अंतिम यात्रा शुक्रवार की सुबह दस बजे रसड़ा विस क्षेत्र के खनवर स्थित उनके आवास से निकली। इससे पहले डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह ने घर पहुंचकर विधायक को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सरकार के मंत्री ...