दरभंगा, जनवरी 9 -- बेनीपुर। मिथिला मंडल के महामण्डलेश्वर एवं धेरुख राम जानकी मंदिर के महंत श्री अवध किशोर दास जी गुरुवार को हजारों नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन मंगलवार देर रात हुआ था, जिससे पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।बुधवार सुबह से ही मंदिर परिसर में शिष्यों व श्रद्धालुओं का अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा रहा, जो गुरुवार दोपहर अंतिम संस्कार तक जारी रहा। धेरुख सहित आसपास के गांवों एवं मिथिला मंडल से हजारों लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।गुरुवार को मंदिर परिसर में ही विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बाल शिष्य राम कृष्ण दास ने दी। "बाबा अवध किशोर दास अमर रहें" के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। अंतिम संस्कार में विष्णु देवाचार्य, विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.