मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी। पंडौल विधानसभा के पूर्व विधायक जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी सियाराम यादव सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई हुई। पंडौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार के समय फायरिंग कर शोक सलामी दी। शवयात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव, पूर्व विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, मुखिया महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार यादव, डा. विमलेश कुमार, प्रो. मुनेश्वर यादव, वीर बहादुर राय, राजेन्द्र यादव, रामसुदिष्ट यादव, अवधेश सिंह,अजीत सिन्हा, अभिषेक कुमार, प्रहलाद पूर्वे सहित विभिन्न दलों एवं संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल थे। जिला बार एसोसिएशन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनअधिवक्ता व पूर्व विधायक सि...